उझे खास पंचायत के गांव बाथू टिप्परी से करीब आठ दिन पहले घर से लापता हुई रंजीता देवी को मोईन थाना पुलिस ने पठानकोट से सुरक्षित बरामद कर लिया है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं, जो मां के गायब होने के बाद लगातार परेशान थे। रंजीता देवी के पति विक्रम सिंह, जो पेशे से ड्राइवर हैं, ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट मोईन थाना में दर्ज करवाई थी। मामला सामने आते ही मोईन थाना के एसएचओ संजीव कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला की खोज शुरू कर दी। पुलिस जांच के दौरान दौलतपुर क्षेत्र से महिला के संभावित ठिकाने का पहला सुराग मिला। इसी आधार पर टीम ने आगे अंतिम लोकेशन ट्रैक की, जिसके बाद गहन तलाश अभियान चलाकर पुलिस ने रंजीता को पठानकोट से ढूंढ निकाला।