क्षेत्र में सोमवार को भारी बरसात के चलते आईपीएच विभाग के कार्यालय परिसर में पानी भर गया। जिसे निकालने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मियों को बुलवाना पड़ा। सोमवार सुबह से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण अंब में नैहरियां रोड स्थित आईपीएच कार्यालय. परिसर में लबालब पानी भर गया। जिस कारण वहां जेई क्वार्टर, मंदिर और पंप हाऊस में भी पानी चला गया। जिसके चलते मोटर खोलनी पड़ी। जिसके बाद मौके पर फायर कर्मियों को सूचित किया गया। दोपहर के लगभग तीन बजे से शाम के सात बजे तक फायर कर्मी पोर्टल पंप के साथ पानी निकालने में लगे हुए थे। जोकि देर शाम तक जारी रहा। अंब फायर स्टेशन इंचार्ज ने बताया सूचना मिलने के बाद फायर कर्मियों ने परिसर से पानी निकालने का काम शुरू कर दिया है। जोकि देर शाम तक जारी है। कार्यालय के पीछे स्थित पहाड़ी क्षेत्र का पानी परिसर में घुसने के कारण जलभराव हुआ।