माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण अष्टमी मेलों को लेकर मंदिर प्रशासन ने कमर कस ली है। मेले के प्रबंधों के बारे जानकारी देते हुए मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले में मेला क्षेत्र को दस सेक्टर में बांटने का निर्णय बैठक में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सावन मेले में सुगम दर्शन प्रणाली के तहत लिफ्ट के जरिए श्रदालुओं को दर्शन करवाने की सुविधा मंदिर प्रशासन की तरफ से उपलब्ध है। जिसके चलते मेले के दौरान सुगम दर्शन पास बनाने के लिए प्रति व्यक्ति को पांच सौ रुपए अदा करने होंगे जबकि 65 साल के ऊपर बुजर्गों और अपगों को पहले की तरह सौ रुपए पास बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान अगर श्रदालुओं की दर्शनों के लिए लगी लाइनें लंबी-लंबी लगती है तो इस दौरान कुछ घंटों के लिए सुगम दर्शन पास सिस्टम बंद कर दिया जाएगा, ताकि लाइनों में लगे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े और श्रदालुओं को दर्शनों के बड़ी देर इंतजार न करना पड़े।