फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: घनारी में चोर 38 हजार रुपये व सीसीटीवी की हार्ड डिस्क लेकर फरार

अंकेश डोगरा Updated Thu, 14 Aug 2025 06:47 PM IST

घनारी वार्ड नंबर-1 में एक किराना दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान मालिक नवदीप कुमार (पुत्र करतार सिंह, आयु 42 वर्ष) ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 8:15 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे उसके भाई कुशलपाल ने दुकान का शटर खोला तो अंदर का सामान बिखरा हुआ पाया और गल्ले से 38,000 रुपये गायब थे। ‎सूचना मिलते ही नवदीप कुमार ने तुरंत थाना गगरेट पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि चोर दुकान की छत पर लगी टीन की चादर उखाड़कर अंदर घुसे थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क भी साथ ले गए। ‎पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। इस अवसर पर डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें