समय के साथ खेती-बाड़ी के तौर-तरीके तेजी से बदल रहे हैं। कभी खेतों में बैलों की जोताई आम दृश्य हुआ करती थी, फिर उस स्थान पर बड़े ट्रैक्टरों ने कब्जा कर लिया। अब आधुनिकता के इस दौर में ट्रैक्टर का भी छोटा और सुलभ रूप सामने आ गया है हाथ से चलने वाला मिनी ट्रैक्टर। यह मिनी ट्रैक्टर आकार में छोटा होने के साथ-साथ ईंधन की बचत करता है और सीमित भूमि वाले किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कम जगह, कम लागत और कम रखरखाव में यह मशीन किसानों की बड़ी मदद कर रही है।