माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि भीड़ होने के बावजूद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबी कतारों का सामना नहीं करना पड़ा। श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड तक ही सीमित रहीं, जिससे श्रद्धालुओं ने सहज और सुविधाजनक तरीके से मां के दर्शन किए।रविवार को एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल भी मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंदिर अधिकारियों से दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने यह भी सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल ने कहा कि रविवार के दिन माता चिंतपूर्णी मंदिर में सामान्यतः भीड़ अधिक रहती है और आज भी श्रद्धालुओं की अच्छी आवाजाही रही। इसके बावजूद मंदिर प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक अमले के बेहतर समन्वय से श्रद्धालु काफी सुविधाजनक तरीके से दर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह से सुचारू बनी हुई थी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर इंतजामों के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए और व्यवस्थाओं की सराहना भी की।