फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: दूसरी बार उपप्रधान बने सुरेन्द्र कुमार सोनी ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा, पंचायत विकास को बताया प्राथमिकता

नारी चिंतपूर्णी पंचायत से दूसरी बार उपप्रधान चुने गए सुरेन्द्र कुमार सोनी ने अपनी जीत के बाद परिवार सहित पवित्र श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और पंचायत के विकास की कामना की। उपप्रधान बनने पर सुरेन्द्र कुमार सोनी ने पंचायत के सभी गांववासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नारी पंचायत के विकास को लेकर वे हमेशा आवाज उठाते रहेंगे तथा पंचायत में जो विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के हर वार्ड के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर नारी पंचायत वार्ड नंबर-3 से विजयी वार्ड सदस्य सपना देवी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें