फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: हिमाचल थ्रोबॉल टीम को वितरित कीं खेल किट, रांची में दिखाएंगे दमखम

Krishan Singh Updated Tue, 12 Aug 2025 01:13 PM IST

रांची (झारखंड) में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने जा रही 48वीं सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की पुरुष और महिला टीम पूरी तरह तैयार है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होगी, जिसमें देशभर की शीर्ष टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता से पहले मंगलवार को इंदिरा स्टेडियम ऊना में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कीं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवा खिलाड़ियों के लिए यह अवसर गर्व का क्षण है और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य का नाम रोशन करेंगे। पुरुष टीम में अनिकेत, कीर्ति लाल, कार्तिक, वरुण, भार्गव, समीर, रजत, आर्यन, क्रिश, अफिल, तनुश, रुद्रांश, रुद्राक्ष, आदर्श, शुभम। महिला टीम में शताक्षी, मुक्सन, नितिका, शुभिक्षा, अंशी, साक्षी, उमा, अंजली, प्रियंका, निशा, शारदा, निष्ठा शामिल हैं। इस अवसर पर हिमाचल थ्रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव अमन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेश, उपाध्यक्ष विशाल भारती शर्मा, महासचिव जोगिंद्र देव आर्य, जिला अध्यक्ष इंदु बाला, टेक्निकल बोर्ड के अध्यक्ष यशवीर सिंह, शाम मुरारी, रेफरी बोर्ड के तीक्ष्ण, सतना, निषाद अख्तर समेत कई पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें