फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: अंतरराष्ट्रीय संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का विशेष आनंद अनुभूति शिविर आयोजित

शिक्षा सुधार समिति के सभी शिक्षकों ने तीन जून दिन मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के विशेष आनंद अनुभूति शिविर में भाग लिया। शिविर आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक हरजीत मनकोटिया, स्वाति व अभिषेक द्वारा हैप्पीनेस सेंटर रक्कड़ कॉलोनी में आयोजित किया गया। शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षकों ने उचित दिशा निर्देश देते हुए जिनमें सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करवाया। शिविर में प्रतिभागियों ने प्राणायाम ,भसत्रिका ओम उच्चारण एवं पंचकोश ध्यान का लाभ उठाया। शिविर में सतीश शर्मा ने बताया कि इस शिविर को करके उन्हें एक अलग ही शांति प्राप्त हुई है। यह क्रिया बहुत ही उपयोगी है। शिविर में शिक्षा सुधार समिति के अध्यक्ष विलास पाठक, सचिव सुच्चा सिंह कंग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें