उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई कुतराई का सीजन शुरू हो चुका है।कुछ स्थानों पर किसानों ने गेहूं की फ़सल काट ली। कुछ कुतराई कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।तो कुछ स्थानों पर किसान अभी तक फफसल पुरी तरह से पकने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों में राधेश्याम, संजीव शर्मा, विजय रजादा, सुरेश कुमार सोम नाथ सोनी, गुरबचन सिंह, बिक्रम सिंह, जीवन मोदगिल, विजय शर्मा, राजीव शर्मा, रवि शर्मा, सहित अन्य किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पककर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। परन्तु जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता तब तक इंतजार करना पड़ेगा। मौसम साफ होते की गेहूं की फसल की कटाई कुतराई शुरू कर दी जाएगी।