फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को मिलेगा 9.70 लाख रुपये का ऋण, सात आवेदनों का लक्ष्य

अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पात्र लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ऊना में ऋण योजना का लाभ दिया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम की जिला प्रबंधक नीलम कुमारी ने बताया कि केंद्र सरकार से वित्तपोषित विभिन्न योजनाओं के तहत इस वर्ग के पुरुष और महिला लाभार्थियों के लिए 9.70 लाख रुपये के ऋण वितरित किए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए निगम की ओर से पात्रता रखने वाले लाभार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिला ऊना को इस वर्ष योजना के तहत सात आवेदनों का लक्ष्य दिया गया है। जिला प्रबंधक ने बताया कि निगम के माध्यम से सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने का उद्देश्य उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि योजना का मकसद पात्र परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है, ताकि पुरुष और महिलाएं अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ सकें। नीलम कुमारी ने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से लाभार्थी न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने परिवार का भरण-पोषण भी बेहतर तरीके से कर सकेंगे। निगम का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ वास्तव में पात्र लोगों तक पहुंचे और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिले। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने का आग्रह किया है। योजना के तहत ऋण मिलने से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को अपना रोजगार शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें