प्रेस क्लब हरोली के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव पाठक को दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उसके उपरांत स्वर्गीय राजीव पाठक की याद में टाहलीवाल बस स्टैंड पर प्रेस क्लब हरोली द्वारा हरोली पुलिस के सहयोग से बाहन चालकों को जागरूक करने के सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रेस क्लब हरोली के पत्रकारों द्वारा 100 औषधी व फलदार पौधे उन वाहन चालकों को वितरित किए गए जो हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन व सीट बेल्ट लगाकर कार चला रहे थे। इस दौरान वाहन चालकों को जूस भी वितरित किया गया। इस मौके पर हरोली ब्लॉक इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने कहा कि प्रेस क्लब हरोली के इस अभियान से प्रभावित होकर वह शीघ्र ही हरोली क्षेत्र के हर उद्योग में एक चेतावनी नोटिस लगाने के लिए उद्योगपतियों को प्रेरित करेंगे कि जो कामगार व स्टाफ दोपहिया वाहन पर आते हैं अगर हेल्मेट लगाकर काम पर पहुंचेगा तभी उसे ड्यूटी पर लिया जाएगा। एसएचओ हरोली सुनील संख्यान ने कहा कि स्ट्रिंगर पत्रकार स्वर्गीय राजीव पाठक की याद में प्रेस क्लब हरोली द्वारा जो सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाया गया है वह काबिले तारीफ है। हरोली ब्लॉक एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल, प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम, नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष प्रकाश चंद ढांगू वाले, महासचिव रोहित वर्मा,महासचिव नवीन कुमार, आरसी तनेजा, सचिव नगरपंचायत टाहलीवाल विजय कुमार, सुलिंन्द्र कुमार, नितीश शर्मा, विजय राणा, नारायण प्रभाकर, राजीव राणा, थाना प्रभारी टाहलीवाल रिंकू सूर्यवंशी, हरोली थाना प्रभारी सुनील संख्यान व समाजसेवी अमृत लाल, परमजीत सिंह मौजूद रहे।