फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: टाहलीवाल नगर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

Ankesh Dogra Updated Fri, 05 Jun 2026 12:11 PM IST

नगर पंचायत टाहलीवाल के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को आज एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी नव-चयनित वार्ड सदस्यों ने नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड नंबर 1 से संजीव कुमार, वार्ड नंबर 2 से निरंजना कुमारी, वार्ड नंबर 3 से डिंपल, वार्ड नंबर 4 से राज कुमार, वार्ड नंबर 5 से नीलम रानी, वार्ड नंबर 6 से अजय कुमार तथा वार्ड नंबर 7 से अनु देवी ने शपथ ग्रहण की। एसडीएम विशाल शर्मा ने सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। समारोह के दौरान स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें