फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऊना शहर में गाड़ी से पकड़े नशीले पदार्थ व पशुओं के प्रतिबंधित इंजेक्शन

Krishan Singh Updated Sat, 01 Nov 2025 01:30 PM IST

आबकारी विभाग की ओर से शनिवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और पशुओं के प्रतिबंधित इंजेक्शन पकड़े गए। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है और दोनों ऊना जिला के ही निवासी हैं। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे शहर के रेड लाइट चौक पर नाकाबंदी कर गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। इस दौरान जब एक ओमनी वैन आती हुई दिखाई दी। शक के आधार पर उसको रोका गया और तलाशी लेने पर उसमें गुटका, तंबाकू, पशुओं के प्रतिबंधित इंजेक्शन सहित अन्य नशीले पदार्थ पाए गए। वैन में प्रतिबंधित पॉलीथिन भी बड़ी मात्रा में पाए गए। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। जीएसटी संयुक्त आयुक्त विनोद कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार बस शिमला से उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तंबाकू और तंबाकू से तैयार होने वाले प्रतिबंधित उत्पादों को लेकर सख्त है और उन्हीं के दिशा निर्देशों के अनुसार इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया विनोद कश्यप ने बताया कि पकड़े गए उत्पाद पंजाब से ऊना के लिए सप्लाई किए गए थे। कहा कि इन उत्पादों को लेकर आरोपियों के पास कोई बिल नहीं थे और यह सीधे तौर पर जीएसटी की चोरी कर ऊना ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास एक पशुओं की प्रतिबंधित इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें