फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुटलैहड़ के ककराणा अग्निकांड पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ककराना गांव में जंगली आग की चपेट में आने से एक दुकान में रखा सामान और नकद राशि जलकर राख हो गई। इस दर्दनाक घटना में पीड़ित परिवार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।मंगलवार को हुई इस घटना के बाद बुधवार सुबह कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विधायक ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हरसंभव मदद की जाएगी। जानकारी के अनुसार ककराणा क्षेत्र में जंगल में लगी आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में एक दुकान आ गई। देखते ही देखते दुकान में रखा जरूरी सामान, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और नकद राशि आग की भेंट चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण नुकसान अधिक हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल बना हुआ है। बुधवार को विधायक विवेक शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत कर प्रभावित परिवार को उचित राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें