फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विधायक विवेक शर्मा बोले- मनरेगा योजना बंद करने की केंद्र सरकार की साजिश के खिलाफ हो रहा हर जगह जन आंदोलन

जिला ऊना में कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष देसराज गौतम के स्वागत समारोह के उपरांत मनरेगा योजना को केंद्र सरकार द्वारा बंद किए जाने एवं इसके नाम परिवर्तन के विरोध में आयोजित जन आंदोलन में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह से जनविरोधी हैं और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर ग्रामीणों से रोजगार छीना जा रहा है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह और कांग्रेस की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी की दूरगामी सोच के कारण मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना अस्तित्व में आई थी। इस योजना के माध्यम से देश के करोड़ों ग्रामीण और बेरोजगार परिवारों को साल में सौ दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलता था, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई बल्कि गांवों के विकास को भी गति मिली। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत गांवों में सड़कों, तालाबों, सिंचाई सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे का विकास हुआ। इससे पलायन पर रोक लगी और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती मिली। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष भावना के चलते इस योजना को समाप्त करने या नाम बदलकर इसके मूल उद्देश्य को खत्म करने का प्रयास कर रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। विवेक शर्मा ने कहा कि यदि मनरेगा योजना को बंद होते ही देश के करोड़ों परिवार बेरोजगार हो जाएंगे और गांवों में गरीबी तथा पलायन की समस्या और गहराएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें