फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: लोहड़ी पर्व पर कुटलैहड़ के आपदाग्रस्त परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने लोहड़ी के पावन अवसर पर आपदा से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत देते हुए मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। कुटलैहड़ क्षेत्र के वसाल गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने 84 आपदाग्रस्त पीड़ित परिवारों को कुल 64 लाख 82 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्य मृदु शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें