फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में ग्रामीण महिलाओं ने सजाए राखी के स्टॉल, हाथ से तैयार उत्पादों को मिल रहा बाजार

Ankesh Dogra Updated Tue, 25 Aug 2026 02:16 PM IST

राखी पर्व को लेकर जिला प्रशासन की पहल के तहत ऊना के एमसी पार्क में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बैनर तले लगाए गए इन स्टॉलों पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा हाथ से तैयार की गई राखियां और अन्य घरेलू उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। स्टॉलों पर महिलाओं ने अपने हुनर से तैयार की गई विभिन्न प्रकार की राखियां सजाई हैं। इसके अलावा ग्रामीण महिलाओं द्वारा घर पर तैयार किए गए अन्य उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। इन उत्पादों को खरीदने के लिए लोगों को बाजार की तुलना में किफायती विकल्प उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला समन्वयक ज्योति शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करवाने के साथ उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई राखियों से लेकर विभिन्न घरेलू उत्पादों को स्टॉलों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे महिलाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने और तैयार उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। एमसी पार्क में लगाए गए इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिल रही है। राखी पर्व के अवसर पर लोगों के पास स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद खरीदने का विकल्प उपलब्ध है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें