जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा स्कूल की छात्रा मानसी राणा को स्कूल शिक्षा सहित विभिन्न गतिविधियों में आलराउंड प्रर्दशन करने पर भारती रत्न सम्मान टैलेंटेड अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राम मोहन भाजपाई द्वारा हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा को इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया था। मानसी राणा को स्कूल शिक्षा सहित स्काउट, मार्शल आर्ट, थ्रो बॉल, स्विमिंग सहित समाजसेवा में सहयोग करने के लिए ऑल राऊंड प्रदर्शन करने पर टैलेंटेड अवार्ड के लिए चयनित किया गया था। वहीं पर मानसी राणा को यह अवार्ड दिल्ली न पहुंच पाने की वजह से जिला ऊना के प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार ऊना विपन ठाकुर द्वारा दिया गया। वहीं पर विपन ठाकुर ने मानसी राणा को डा एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय रत्न सम्मान टैलेंटेड अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं पर अपनी और से भी नकद राशि वितरित की गई। विपन ठाकुर ने मानसी की इस उपलब्धि पर इसके स्कूल स्टाफ, स्पोर्ट्स कोच, मार्शल आर्ट जूडो-कराटे कोच, स्काउट एवं गाइड कोच, स्विमिंग कोच सहित अन्य टीम सदस्यों को बधाई दी तथा आगे भी इसी तरह से मेहनत करने तथा क्षेत्र सहित जिला ऊना का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विपन ठाकुर ने बताया कि आज का युवा नशे के दल-दल में फंसा चला जा रहा है। हमें आज की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की जरूरत है।हमारे जिला ऊना में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें निखारने की कमी है।आज मानसी जैसी बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रही है।हमारी और भी ऐसी प्रतिभाएं निकल कर सामने आएंगी। बस एक अच्छे प्लेटफार्म की जरूरत है। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। इस मौके पर जिला ऊना के तहसीलदार विपन ठाकुर, सी रॉक होटल के प्रबंधक अभय पराशर, स्थानीय गोताखोर सुखदेव सिंह परमार, जिला डीएलए के सदस्य जितेन्द्र शर्मा,रागिनि परमार, सहित पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।