हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा आगामी अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए रविवार को इंदिरा स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन हुआ। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस ट्रायल में पूरे प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया भी मौजूद रहे।