बंगाणा क्षेत्र के प्रसिद्ध जमासनी माता मंदिर में झंडा रस्म बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न की गई। इस पावन अवसर पर क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में झंडा चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।