फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में आग का कहर, सात झुग्गियां जलकर राख

टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के बाथु-बाथड़ी में रविवार सुबह एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में सात प्रवासियों की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हादसे में करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग टाहलीवाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और गौशाला के पास स्थित 25 झुग्गियों को बचा लिया। इन झुग्गियों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। दमकल टीम में चालक धर्मपाल, फायरमैन दर्शन कुमार, फायरमैन विजय कुमार, और विजय कुमार ने सराहनीय कार्य किया। यह पहला मौका नहीं है जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां आग की चपेट में आई हैं। हर वर्ष गर्मियों के दौरान ऐसे हादसे आम हो जाते हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार आग्रह करने और सुरक्षित आवास के सुझाव देने के बावजूद प्रवासी मजदूर असुरक्षित झुग्गियों में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें