अग्निशमन विभाग ऊना की टीम की ओर से राजकीय उच्च पाठशाला नारी में विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ को आग लगने के कारणों, उससे बचाव के उपायों व आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों को लेकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सफल मॉकड्रिल का आयोजन भी किया गया।