राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव देशराज मोदगिल ने केंद्र सरकार से डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को शीघ्र लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू होने से किसानों की आय सुनिश्चित होगी और उन्हें उनकी फसल का लागत से डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सकेगा।