पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक संजीव सक्सेना की ओर से पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रतिभागियों को स्वच्छता पखवाड़ा पर संजीव सक्सेना द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कहा कि यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। संस्थान में चलाए जा रहे जूनियर ब्यूटीशियन प्रैक्टिशनर के 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के 25 प्रतिभागियों के साथ मिलकर स्टाफ ने कैंपस के साथ आसपास के इलाकों की साफ सफाई की। इसके साथ अग्रणी जिला प्रबंधक की ओर से प्रतिभागियों को स्वच्छता संबंधित शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ उन्होंने बैंक से जुड़ी जानकारियां भी प्रतिभागियों से साझा की।