चंडीगढ़ ऊना हमीरपुर नेशनल हाईवे पर बंगाणा के आगे चंडीगढ़ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर धर्मपुर हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो की बस से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्यों की सर्पीली सड़कों पर पंजाब राज्य के चालक तीखे मोड़ों के चलते बस पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं ।इसके चलते इस तरह की घटना घटित हो रही है। चंडीगढ़ परिवहन डिपो की यह बस अमृतसर से बाय ऊना हमीरपुर और बैजनाथ के लिए चिन्हित की गई है। तो वहीं दूसरी ओर धर्मपुर डिपो की बस भी सरकाघाट से अमृतसर के लिए जा रही थी कि चंडीगढ़ परिवहन निगम की बस के चालक ने मोड पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और धर्मपुर डिपो की बस से टक्कर हो गई ।जिससे कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति आम हो गई और दोनों बसों के स्टाफ में काफी देर तक तीखी नोकझोंक को हुई और सवारियों में भी काफी तर्क वितर्क देकर मामला सुलझा लिया गया। लेकिन कुल मिलाकर पंजाब राज्य के चालक पहाड़ी राज्यों के सर्पीली सड़कों पर तीखे मोड़ों के आगे नियंत्रण खो रहे हैं। जिससे इस तरह की घटना घटित हो रही है। बस में सवार यात्रियों ने सरकार से मांग की है कि योग्य और सक्षम चालक ही पंजाब राज्य की सरकार हिमाचल के पहाड़ी राज्यों की सड़कों पर परिवहन निगम की बसों की आवाजाही करने के लिएभेजें ताकि कोई भी अनहोनी घटना घटित ना हो सके। आगे भी सारे रास्ते चंडीगढ़ परिवार निगम की बस में सवार सवारिया डर के साए में सफर करके अपना गंतव्य की ओर बढ़ती नजर आई। बिच-बिच रास्ते में तीन-चार जगह भी इस तरह का दृश्य देखने को मिला। लेकिन टक्कर नहीं हुई।