खेल प्रतिभाओं को संवारने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऊना जिले के लालसिंगी क्षेत्र में राव बैडमिंटन अकादमी का शनिवार को उद्घाटन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों तथा युवाओं की भारी उपस्थिति रही। अकादमी प्रबंधन सुनील रॉय ने बताया कि यह केंद्र युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने, उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण देने तथा अनुशासित खेल संस्कृति विकसित करने की दिशा में काम करेगा।