फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ग्राम पंचायत मतोह में बेसिक ऑफ जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम की असेसमेंट

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में ग्राम पंचायत मतोह में चलाए जा रहे बेसिक ऑफ जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम की असेसमेंट की। इस असेसमेंट में 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें सभी प्रतिभागी उत्तीर्ण रहे यह असेसमेंट असेसर हरमेश राजपूत एवं निर्मला देवी द्वारा ली गई। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी के निदेशक सुधीर शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि यह प्रशिक्षण का वह अधिक से अधिक लाभ ले तथा आत्मनिर्भर बने इसके अतिरिक्त विशेष रूप से उपस्थित भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार राज कुमार डोगरा द्वारा प्रतिभागियों से वित्तीय जानकारियां साझा की गई। कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि 35 प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण में हिस्सा लिया और सभी प्रतिभागियों द्वारा आगे चलकर यह कार्य किया जाएगा। जिससे कि वह अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करेंगे तथा उन्हें बैंक की सुविधा भी पंजाब नेशनल बैंक की ओर प्रदान की जाएगी ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें