फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: आंगनबाड़ी केंद्र बौट व चिल्ली में बच्चों को पिलाई गई एल्बेंडाजोल व विटामिन की खुराक 

बंगाणा उपमंडल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बौट-चिल्ली में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार बच्चों को एल्बेंडाज़ोल तथा विटामिन-ए की दवा पिलाई गई। इस अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा वर्कर ने मिलकर केंद्र में उपस्थित बच्चों को निर्धारित मात्रा में दवा दी और उनके अभिभावकों को भी दवा के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि एल्बेंडाज़ोल बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने में सहायक है, जबकि विटामिन-ए बच्चों की आंखों की रोशनी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण के लिए केंद्र में अवश्य लाएं, ताकि बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें