फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मंदिर दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु की मौत, पत्नी के साथ जा रहा था माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए

चिंतपूर्णी माता रानी के दर्शनों के लिए आए पंजाब के एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। श्रद्धालु अपनी धर्मपत्नी के साथ माता रानी के दर्शनों के लिए मंगलवार को चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचा हुआ था। मृतक अशोक कालिया अपनी पत्नी के साथ गेट नंबर एक की सीढ़ियां चढ़कर मंदिर दर्शनों के लिए जा रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर मौके पर स्थानीय दुकानदार और होमगार्ड जवान इकट्ठे हो गए और श्रद्धालु को तुरंत सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु दम तोड़ चुका था। मृतक की उम्र 67 साल थी और उसकी पहचान अशोक कालिया पुत्र स्वर्गीय वेद प्रकाश कालिया निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने श्रद्धालु को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पति की मौत की खबर सुनकर सदमे में है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अशोक कालिया अपनी पत्नी के साथ माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आए थे और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें