फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में 34वीं नेशनल जूनियर थ्रोबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल शुरू

हिमाचल थ्रोबॉल एसोसिएशन के तत्ववाधान में थ्रोबॉल एसोसिएशन जिला ऊना ईकाई  की ओर से जिला ऊना के शिवालिक पब्लिक स्कूल बीहड़ू में खंड स्तरीय लड़कों का थ्रोबॉल का ट्रायल संपन्न हुआ। इस खेल में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस  प्रतियोगिता में मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि ये खेल राष्ट्रस्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि युवा इस खेल को चुनकर अपना जीवन भी बना सकते हैं। इस ट्रायल में खंड तीन दर्जन युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम के कोच यशवीर राणा ने बताया कि 9 से 12 दिसंबर को इंदौर मध्य प्रदेश 34वीं जूनियर थ्रोबॉल चैंपियनशिन होने जा रही है। हिमाचल से भी टीम प्रतिभागिता के लिए जा रही हैं। खिलाड़ियों के खेल में निखार लाने और बेहतर खिलाड़ियों के चयन के लिए खंड , जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर थ्रोबॉल एसोसिएशन जिला ऊना की अध्यक्ष इंदु वाला, सचिव सीमा शर्मा, सदस्य सुमित कुमार, नरेश कुमार थ्रोबॉल के कोच यशवीर राणा समेत अन्य अभिभावक भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें