जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ऊना द्वारा माउंट कार्मल स्कूल ऊना में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला क्यारियां की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्राएं कंचन, प्रिया, सुमन और अनीता देवीने सामूहिक गीत प्रतियोगिता में जोल ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल दर्शकों की वाहवाही लूटी, बल्कि उन्हें द्वितीय स्थान भी दिलाया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य रमन कुमार ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें तथा उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी।