थाना कलां बंगाणा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने बुधवार और गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों की व्यापक जांच की गई। शुरुआती चरण में पुलिस टीम ने बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों को रोका और उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हेलमेट जीवन रक्षा का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है, इसलिए हर चालक को इसे अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए।