फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुटलैहड़ में तीन दिन होगी मतदान टीमों की पहली रिहर्सल,  एसडीएम ने अधिकारियों को दिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश

Krishan Singh Updated Fri, 26 Apr 2024 04:34 PM IST

लोकसभा चुनाव और  कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अधीन होने वाले उपचुनाव के लिए पुरुष कर्मचारियों की प्रथम रिहर्सल 27, 28 अप्रैल को अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय बंगाणा में और 30 अप्रैल को महिला कर्मचारियों की प्रथम रिहर्सल एसडीएम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। 118 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाली मतदान टीमों का पहला पूर्वाभ्यास 27,28 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है । उप निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि इन तीनों चरणों के पूर्वाभ्यास को सुनियोजित, सुचारू और सुविधाजनक ढंग से आयोजित करने तथा आयोजन स्थल पर अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए टीमें बनाई गई हैं।  इन टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को रिहर्सल के दिन उपस्थित रहने और टीम प्रभारियों को पूर्वाभ्यास के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, नायब तहसीलदार अभिराय सिंह शर्मा, लिपिक जीवन ठाकुर और अन्य विभागों से आए अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें