शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में चल रहे शारदीय नवरात्रे के दूसरे दिन मां के दरबार में भक्तों की भीड़ कम देखने को मिली और श्रद्धालुओं की लाइन भी बड़ी ज्यादा लंबी नहीं दिखी। जिस कारण माता रानी के भक्तों को आधे से पौने घंटे में माता रानी के दर्शन करने को मिल रहे थे ।इन नवरात्रों में पंजाब हरियाणा दिल्ली यूपी राज्य से श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन की तरफ से भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ।माता रानी के दरबार में श्रद्धालु जयकारे लगाकर परिवार सहित हाजिरी लगा रहे हैं ।कई माता रानी के भक्त तो नवरात्रों के शुभ अवसर पर अपने बच्चों के मुंडन भी मां के दरबार में करवा रहे हैं। उधर एस डी एम अम्ब सचिन शर्मा ने बताया कि माता रानी के नवरात्रे शांति पूर्वक चले हुए हैं ।श्रदालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।