फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तलमेहड़ा डीहर सड़क को जोड़ने वाली रौनखर पुल की खस्ताहाल, विभाग ने लगाया चेतावनी बोर्ड

अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 03:43 PM IST

जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र तथा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली तलमेहड़ा डीहर सड़क के मध्य रौनखर स्थान पर बनी पुरानी पुली की दयनीय स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग डिविजन भरवाईं द्वारा बड़े वाहनों के लिए चेतावनी बोर्ड लगा दिया है कि कोई भी बड़ा वाहन इस पुली से होकर न गुजरे, क्योंकि पुली की दयनीय हालत को देखते हुए यह पुली कभी भी टूट सकती है। वहीं, पर इस पुली से हर दिन सैंकड़ों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें गुजरती हैं। निजी स्कूलों की बसें गुजरती हैं। स्थानीय लोग भी अपने-अपने वाहनों को लेकर इस पुली के उपर से गुजरते हैं। परन्तु विभाग के चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के बाद से हिमाचल पथ परिवहन निगम सहित निजी स्कूलों की बसों की आवाजाही बंद हो गई है, लेकिन कुछ वाहन चालक अभी भी अपने बड़े वाहनों को लेकर उस पुली से गुजर रहे हैं जो कि किसी खतरे से कम नहीं हैं। दूसरी और लोक निर्माण विभाग डिवीजन भरवाई के सहायक अभियंता ई भानु ओहरी का कहना है कि पुली की दयनीय स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पुली के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है, ताकि कोई भी बड़ा वाहन इस पुली से होकर न गुजरे। वहीं पर इस पुली का नये सिरे से निर्माण कार्य शुरू करने के 18 लाख का टैंडर हो चुका है। जल्द ही इस पुली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तब तक सभी क्षेत्र वासियों से सहयोग की अपील की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें