कुटलैहड़ विस क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां, घनेत व चुरडी के स्कूलों में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों में विधायक विवेक शर्मा ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। इन कार्यक्रमों में उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा और सर्वांगीण विकास के महत्व पर बल दिया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं। स्कूलों में शिक्षा के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा मिले, अच्छे खेल मैदान स्कूलों में बने और कुटलैहड़ के हर स्कूल में छात्रों की संख्या बड़े, इस पर स्कूल स्टाफ,अभिभावक ओर हम मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों ने विधायक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके सहयोग से क्षेत्र की शिक्षा में एक नई दिशा स्थापित होगी।