फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में दुकानदारों ने स्वेच्छा से बंद रखीं दुकानें , उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Krishan Singh Updated Sat, 14 Sep 2024 12:00 PM IST

ऊना, अंब और दौलतपुर चौक क्षेत्र में सुबह 8:00 से 10: 00 बजे तक बाजार बंद रखने की कॉल का व्यापक असर देखने को मिला। लगभग सभी क्षेत्रों में दो घंटे तक बाजार बंद रखे गए। इसके बाद सनातन धर्म सभा ऊना के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत सहित अन्य हिंदू संगठनों के सदस्यों ने जिला उपायुक्त जतिन लाल को उनके आवास पर जाकर ज्ञापन भी सौंपा। प्रिंस राजपूत ने कहा कि जिस प्रकार से जिला शिमला के संजौली ,कसुम्पटी व मंडी में अवैध रूप से निर्माण धार्मिक स्थल के करने के मामले सामने आए हैं और यह निर्माण अवैध साबित भी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभा, हिंदू एकता मंच व अन्य सामाजिक संगठन जिसमें श्रीराम लीला कमेटी, ऊना जनहित मोर्चा सहित अन्य संगठन व व्यापारी भी शामिल रहे। सभी सदस्यों ने बाजार से एकसाथ चलकर जिलाधीश ऊना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार अवैध निर्माण को तुरंत हटाए, भविष्य में कोई भी धार्मिक स्थल अवैध निर्माण से ना बने इसको लेकर के सख्त निर्देश हो। यहां लोगों ने आपत्ति व्यक्त की है वहां पर तुरंत कार्रवाई हो। ताकि सौहार्द बना रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें