ब्रह्माकुमारीज दुलेहर की ओर से आयोजित शिव संदेश रथयात्रा के छठे दिन रथयात्रा ने क्षेत्र के अनेक ग्रामों में पहुंचकर आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर टालीवाल, नांगल खुर्द, गुरूपला, लालूवाल, फतेहपुर, बीटन सहित विभिन्न गांवों में ग्रामवासियों को परमपिता परमात्मा शिव का शांति, प्रेम और पवित्रता का संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारीज मेहतपुर और दुलेहर की संचालिका बीके बबीता बहन ने ग्रामीणों को राजयोग ध्यान की सरल विधि समझाते हुए बताया कि वर्तमान समय में मानसिक तनाव, असंतोष और नकारात्मकता से मुक्ति पाने के लिए आत्मचिंतन और ध्यान अत्यंत आवश्यक है। राजयोग के अभ्यास से आत्मबल की वृद्धि होती है तथा जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। इसके अतिरिक्त शिव संदेश रथयात्रा विशेष रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बीटन पहुंची, जहां छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए राजयोग ध्यान का सत्र आयोजित किया गया। इस यात्रा में बीके हरजीत, बीके अवधेश, अरविंद, रामकृष्ण, यशपाल सिंह आदि भाई बहन साथ रहे।