अंब (ऊना): गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह के शौर्य भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल किया है। शौर्य ने 700 में से 694 अंक लेकर 99.14 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजनों को देते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन और सहयोग से वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सका। शौर्य ने बताया कि उसका उद्देश्य आईएएस अधिकारी बनकर समाज को सेवा प्रदान करना है। शौर्य के पिता विजय कुमार मैड़ी में सोसायटी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उसकी माता मोनिका शर्मा गृहणि हैं। शौय का कहना है कि विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से पढ़ाई में हर समस्या बारे बात कर उनका मार्गदर्शन लेना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के एमडी राजेश गौतम, निदेशक ज्योति गौतम, डीन प्रियंका शर्मा, प्रधानाचार्य शिवानी गुलेरिया, ऐकेडमिक प्रिंसिपल शिखा लठ्ठ सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।