उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस के ध्वजारोहण से हुई, जिसे डॉ. रमेश ठाकुर ने किया। इसके बाद एनएसएस के स्वयंसेवियों ने परेड और गार्ड ऑफ ऑनर की शानदार प्रस्तुति दी। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने शिविर की जानकारी दी। कार्यक्रम में एनएसएस वालंटियर दिव्यांशु शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। शिविर के पहले दिन एनएसएस स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें शिवानी और श्वेता का ग्रुप डांस, सोनाक्षी और तमन्ना का गिद्दा, तथा नीलम और अंकिता ठाकुर का पहाड़ी नृत्य दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दूसरे सत्र में शिविर की गतिविधियों और कार्यक्रम पर अभिमुखीकरण सत्र और बातचीत सत्र आयोजित किया गया।