फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर राधा कृष्ण मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारा भी लगाया

उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटोहड़ कलां के बीजापुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वीरवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। भगवान के भजनों, कीर्तन और कथा श्रवण से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा। कथा व्यास अरुण शरण महाराज ने भगवान श्री कृष्ण और उनके परम मित्र भक्त सुदामा के पावन मिलन की मार्मिक कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता, प्रेम और निस्वार्थ भक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता में देखने को मिलता है। जब सुदामा अत्यंत निर्धन अवस्था में द्वारका पहुंचे, तो भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें अत्यंत प्रेम और सम्मान के साथ गले लगाया और स्वयं उनके चरण धोकर उनका सत्कार किया। कथा समापन के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और वातावरण भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथा के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें