फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार ने मनाया एनसीसी दिवस

Krishan Singh Updated Mon, 25 Nov 2024 01:22 PM IST

बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार स्कूल में एनसीसी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके  पाठशाला के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा और एसएमसी प्रधान संजीव कुमार की ओर से बच्चों को शुभकामनाएं दीं  व राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूक किया। एनसीसी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस मौके पर बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली, स्कूल परिसर की सफाई की गई। इसके अतिरिक्त बच्चों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें कि टैगोर हाउस से विवंश, सोनाक्षी, जशन, रणदीप प्रथम स्थान पर रहे। विवेकानंद  हाउस से उदय, जैस्मीन, पंकज, दलजीत, अंजलि, दूसरे स्थान पर व लक्ष्मीबाई हाउस से अंशिका, निधि, वंश, अर्णव, लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे । इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ  अंजू वाला, शर्मिला शर्मा, अश्विनी चौधरी, जतिंदर कुमार, वरिंदर कुमार, सुरेश कुमार, सुरिंदर कुमार, संजीव रंगरा, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, सिकंदर सिंह, विजय कुमार, राजेश कुमार, कुसुम लता, सीमा शर्मा,  पूजा, सोनिका, उर्मिला , निर्मला,  नरेश बीएड प्रशिक्षु अध्यापक व सभी एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें