फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एसडीएम ने माता रानी और पुजारियों को दिया निमंत्रण

Krishan Singh Updated Wed, 25 Sep 2024 03:55 PM IST

अंब में 26 से 28 सितंबर तक होने जा रहे तीन दिवसीय माता चिंतपूर्णी जी महोत्सव को लेकर एसडीएम अंब सचिन शर्मा बुधवार को चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे और यंहा उन्होंने महोत्सव के शुभारंभ को लेकर निमंत्रण का कार्ड माता रानी के चरणों में चढ़ाया और मंदिर में माथा भी टेका। इसके बाद एसडीएम नें कार्यक्रम को लेकर पुजारी वर्ग को भी कार्ड देकर आमंत्रित किया। एसडीएम अंब ने बताया कि 26 सितंबर को माता श्री चितपूर्णी की पावन ज्योति का स्वागत करने के बाद सायं चार बजे मेला मैदान अंब में महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विधायक सुदर्शन बबलू, संसदीय सचिव आरएस बाली कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी शशि कालिया, ऐश्वर्या शर्मा, बारिदार सभा के प्रधान रविंदर शिंदा व मंदिर के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें