फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: एसबीआई शाखा बंगाणा ने चलाया पौधरोपण अभियान, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लगाए 70 फलदार पौधे

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा बंगाणा ने क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भव्य पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान 70 फलदार पौधे लगाकर विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने का प्रेरक संदेश दिया गया। शाखा प्रबंधक अंकिता ने बताया कि पौधों के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही पर्यावरण के महत्व को समझाना जरूरी है ताकि वे भविष्य में भी इस दिशा में जिम्मेदारी निभा सकें। इस अभियान में अश्वनी, रणजीत नंदा और अनिल सहित एसबीआई के सभी कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पौधरोपण में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा, केंद्रीय विद्यालय (केवी) बंगाणा, संस्कृत कॉलेज डोहगी समेत कई शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें