फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपाल सिंह सत्ती बोले- तीन महीने बादल फटने, बारिश और भूस्खलन से हुआ व्यापक नुकसान

Krishan Singh Updated Thu, 11 Sep 2025 03:34 PM IST

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल के अंदर तीन महीने में बादल फटने, बारिश और भूस्खलन से सरकारी और व्यक्तिगत संपत्ति को नुकसान हुआ। इसी मद्देनजर जायजा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के चंबा, भरमौर, कांगड़ा धर्मशाला में हवाई सर्वेक्षण से आकलन किया। राज्य सरकार में मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारी के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक भी की। पीएम ने माना है कि हिमाचल में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ। पीएम ने फौरी राहत के तौर पर 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि ढांचागत पुनर्निर्माण करने के लिए दी है। साथ ही जिन परिवारों के सदस्यों की मौत हुई उन्हें दो दो लाख व घायलों को 50 हजार प्रति व्यक्ति देने की घोषणा की। कहा कि राज्य भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करती है। कहा कि प्राकृतिक आपदा से लड़ने के लिए हम सभी को एक होकर आगे बढ़ना पड़ेगा तभी विकास आगे बढ़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें