जिला ऊना के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही में हर वर्ष कांवड़ियों की ओर से गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है। इस वर्ष भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही में कांवडियों ने हरिद्वार से कावड़ यात्रा 18 जुलाई से 2 अगस्त तक 15 दिन में पूरी की। शुक्रवार शाम को तीसरे जथे की ओर से गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। कांवडियों ने बताया कि 18 जुलाई को सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही से आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू कर दी थी और 20 जुलाई को हरिद्वार हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा शुरू कर दी थी। वहीं पर गुरुवार देर रात को सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर में पहुंच गए थे। रात भर विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह स्नान करने के बाद सभी कांवडियों ने स्नान करने के बाद शिव मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शर्मा द्वारा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने के बाद शिव पिंडी पर गंगाजल से मंत्रोच्चार करके जलाभिषेक करवाया गया। इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग करने के लिए सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर कमेटी ट्रस्ट की ओर से सभी कांवडियों का सहयोग करने के लिए कांवड कमेटी बंगाणा के अध्यक्ष व बजरंग दल प्रखंड के संयोजक राज कुमार मनकोटिया तथा विश्व हिंदू परिषद प्रखंड के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया है। वहीं पर मंदिर कमेटी के पुजारी पंडित राकेश शर्मा ने बताया कि सभी कांवडियों की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना कर गंगाजल से शिवलिंग पर जलाभिषेक करवाया गया।