रॉकफोर्ड स्कूल ऊना ने जिला ऊना के ट्रैफिक जवानों को लॉन्ग शूज भेंट किए। स्कूल के एमडी विनोद आनंद और प्रधानाचार्य शगुन सिक्का पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव को जूते सौंपे। इस पहल के लिए एसपी अमित यादव ने स्कूल प्रशासन का आभार व्यक्त किया और इसे सराहनीय कदम बताया।