उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा स्कूल में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। स्कूल के प्रधानाचार्य देवराज धीमान व स्कूल के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक लोगों ने मिलकर जागरुकता रैली निकाली और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों के बारे में लोगों को अवगत कराया। स्कूल के विद्यार्थियों ने दो पहिया वाहनों पर हैलमेट लगाने, वाहनों में सीट बेल्ट लगाने ,गति सीमा और यातायात संकेतों का पालन करने के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नाबालिक बच्चे बिल्कुल भी वाहन का प्रयोग ना करें। इंचार्ज रोड सेफ्टी क्लब पीटीआई प्रभात सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं कम करने के लिए गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन बिल्कुल भी प्रयोग ना करें, कोई भी नशा करके एवं बिना लाइसेंस से कोई वाहन न चलाए ।