फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र मलांगड़ बोले- आपदा प्रभावित परिवारों के जख्मों में नमक छिड़क रही राज्य सरकार

कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार पर कड़ा प्रहार किया। मंडल अध्यक्ष  राजेंद्र मलांगड़ ने मंडी में आयोजित हालिया सरकारी रैली को फ्लॉप शो करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकार के नुमायंदों ने आपदा-पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद का झांसा देकर रैली में पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर उजड़ गए, जिनके अपने लापता हैं, उन्हें राहत देने के बजाय सुक्खू सरकार रैली का जश्न मना रही है, जो पीड़ितों के साथ सीधा मजाक है। राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि मंडी में आई आपदा ने प्रदेश को हिला दिया। दर्जनों लोग लापता हैं, सैकड़ों लोग बेघर हो चुके हैं, लोग आज भी मदद का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन ऐसे मुश्किल समय में सरकार शो ऑफ करने में लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें